Join the Discussion
Maintenance Money in Coins
Home  ⇨  Indian Law   ⇨   Maintenance Money in Coins

गुजारा भत्ते में पत्नी को दिए हजारों के सिक्के, गिनने में 1 घंटा लगा

बैग भर कर सिक्के लेकर पहुंचा पति

भास्कर न्यूज | अहमदाबाद. अहमदाबाद में एक शख्स कोर्ट में अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने के 25 हजार रुपए प्लास्टिक के बैग में लेकर पहुंचा। इसमें 16 हजार के 5 और 10 रुपए के सिक्के थे, बाकी 100-100 के नोट थे। पत्नी ने इतने सारे सिक्के देखकर उन्हें लेने से इनकार कर दिया। इस पर कोर्ट में बहस हुई। पति ने बताया कि वह कठिन मेहनत से यह रकम लेकर आया है। अगर उसकी पत्नी ये रुपए नहीं लेती है तो वह गुजारा भत्ता देने में असमर्थ होगा। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला को सिक्कों से भरा प्लास्टिक बैग लेना पड़ा। महिला व उसके वकील को सिक्के गिनने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा।
One More Case: 25/08/2018

इंडोनेशिया ः गुजारा भत्ता नहीं दिया; शिकायत पर 7 लाख के 980 किलो वजनी सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचा

      जकार्ता | इंडोनेशिया में एक सिविल कर्मचारी ने अपनी पूर्व पत्नी को 9 साल से गुजारा भत्ता नहीं दिया। पत्नी ने शिकायत की तो मध्य जावा की कोर्ट के आदेश पर वह शुक्रवार को 10,500 डॉलर (734632.5 रुपए) के सिक्के ठेले पर लेकर कोर्ट पहुंचा और पूर्व पत्नी को 10, 000 डॉलर (6,99,650 रुपए) के सिक्के थमा दिए। शख्स का नाम द्वी सुसिलार्तो (54) है। उसकी एक्स वाइफ का नाम हेर्मी सत्यवती है। इन सिक्कों को लेकर सुसिलार्तो के दो दोस्त ठेले पर लेकर आए थे। जिन्हें गिनने से महिला के वकील ने इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने अपने कर्मचारियों को सिक्के गिनने का आदेश दिया। सुसिलार्तो के वकील सुतार्तो ने बताया कि इन सिक्कों का वजन 980 किलो है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *